सी टाइम्स
खेल

फ्लॉयड के अंतिम संस्कार का खर्च उठाएंगे पूर्व मुक्केबाज मेवेदर

Floyd Mayweather. (Photo: Twitter/@FloydMayweather)

वाशिंगटन, 2 जून | दिग्गज मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर ने अमेरिका में मारे गए अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड के अंतिम संस्कार का खर्च उठाने की पेशकश की है। अमेरिकी अश्वेत नागरिक फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन जारी है। 46 वर्षीय फ्लॉयड की पिछले सप्ताह अमेरिका के मिनेपोलिस शहर में पुलिस हिरासत के दौरान मौत हो गई थी। डेरेक चोविन नाम का श्वेत पुलिस अधिकारी जॉर्ज के गले पर अपने घुटनों के बल बैठा था और जॉर्ज बार-बार कह रहा था, “मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं।”

मेवेदर की प्रमोशन कंपनी, मेवेदर प्रमोशन ने ट्विटर पर पुष्टि की है कि पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाल मेवेदर ने फ्लॉयड के अंतिम संस्कार का पूरा खर्चा उठाने का फैसला किया है।

हॉलीवुड अनलॉक की रिपोर्ट के अनुसार, मेवेदर ने तीन स्थानों फ्लॉयड के गृहगर ह्यूस्टन, मिनेसोटा और चार्लोटे में अंतिम संस्कार की पेशकश की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका परिवार चौथी जगह भी देख रहा है।

पुलिस हिरासत में फ्लॉयड की मौत पर कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है, इनमें मौजूदा फॉर्मूला वन चैंपियन लुइस हेमिल्टन, एनबीए के महान खिलाड़ी माइकल जॉर्डन और युवा महिला टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ शामिल हैं।

फ्लॉयड की मौत के बाद उपजे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए 40 शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस घटना में शामिल चार पुलिसकर्मियो को निलंबित कर दिया गया है और रेक चोविन नाम के श्वेत पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर तीन डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है।

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स में कैसा रहा है भारत का सफर? किस खेल और खिलाड़ी के नाम सर्वाधिक पदक? 

Newsdesk

अलेक्जेंडर ज्वेरेव की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हूं: बेन शेल्टन

Newsdesk

जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप: भारतीय टीम ने बनाई फाइनल में जगह, मलेशिया को 3-1 से दी शिकस्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading