28.5 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
इन्फोग्राफिक्सराष्ट्रीय

चक्रवात ‘निसर्ग’ : अरब सागर में तूफान की गतिविधियां हो रहीं तेज

Cyclone Nisarga Path Forecast.

नई दिल्ली, 2 जून | पश्चिम बंगाल में हाल ही में चक्रवाती तूफान अम्फान का कहर टूटा और अब देश एक दूसरा तूफान भी दस्तक देने को है। यह तूफान महाराष्ट्र व गुजरात के समुद्री तटों की ओर आगे बढ़ रहा है। निसर्ग फिलहाल मुंबई से 490 किलोमीटर, गोवा की राजधानी से 280 किलोमीटर और गुजरात के सूरत से 710 किलोमीटर दूर है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि मंगलवार को सुबह साढ़े पांच बजे से यह धीरे-धीरे घनीभूत हो रहा है।

यह भी कहा गया है कि अब अगले बारह घंटों में इसके चक्रवाती तूफान में बदलने और फिर इसके बाद अगले बारह घंटों में एक भयंकर चक्रवाती तूफान में बदलने की उम्मीद की जा रही है।

आईएमडी द्वारा चक्रवातों को उनकी तीव्रता के आधार पर वर्गीकृत करने के लिए तीन स्तर बतलाए गए हैं, जो क्रमश: निम्न दबाव, तनाव और गहरा तनाव हैं।

बुधवार को एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर शहर और दमन के बीच उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों को इसके पार करने की आशंका है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि 3 जून को तटों को पार करते वक्त इस गंभीर चक्रवाती तूफान की गति 90-105 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से होगी।

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान में जलवायु वैज्ञानिक रॉक्सी मैथ्यू कोल के अनुसार, निसर्ग मानसून से पहले यानी अप्रैल-जून में अपनी तरह का दूसरा ऐसा तूफान होगा, जो महामराष्ट्र की तट से टकराएगा।

अन्य ख़बरें

कड़ी सुरक्षा के बीच बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Newsdesk

सावन के पवित्र महीने का स्वागत करने के लिए शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

Newsdesk

ममता बनर्जी ने ईसीआई को लिखा पत्र, टीएमसी पर ऋतब्रत गुट के दावों की जांच जल्द पूरी करने की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading