23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

‘असम के 12 लाख अपात्र किसानों को मिली पीएम-किसान योजना की सहायता राशि’

गुवाहाटी, 18 फरवरी (आईएएनएस)| असम सरकार ने गुवाहाटी हाईकोर्ट को बताया है कि राज्य में करीब 12 लाख अपात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय सहायता मिली है। एनजीओ अमगुरी नाबा निर्माण समिति द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति सौमित्र सैकिया की खंडपीठ ने असम सरकार से इस सप्ताह की शुरुआत में अदालत में इस मुद्दे पर पूर्ण स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

इससे पहले कृषि विभाग द्वारा अदालत के समक्ष दायर एक हलफनामे में कहा गया था कि 2020 में विभागीय जांच के बाद पाया गया कि 11.72 लाख अपात्र किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत वित्तीय सहायता मिली थी, और राज्य सरकार ने उन लोगों से पैसा वसूली के लिए कदम उठाए थे।

हलफनामे में अदालत को यह भी बताया गया कि उन अधिकारियों के खिलाफ एक प्रक्रिया शुरू की गई है, जो इन गलत कामों में शामिल थे और कुछ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोर्ट ने जनहित याचिका पर अगली सुनवाई के लिए पांच अप्रैल की तारीख तय की है।

पीएम-किसान योजना 2019 में शुरू की गई थी और इसके तहत प्रति किसान 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6,000 रुपये प्रदान करती है। वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading