23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के तट से दोपहर तक टकरा सकता है चक्रवात ‘निसर्ग’

Mumbai: June 3 Mumbai Police man the promenade at Gateway of India to prevent people stepping near the Arabian Sea water in view of Cyclone NISARGA which will hit Maha coast at Raigad, @40 kms south of Mumbai, today.

मुंबई, 3 जून | वर्तमान में चक्रवात निसर्ग महाराष्ट्र में मुंबई के दक्षिण-पश्चिम से लगभग 190 किलोमीटर दूर मंडरा रहा है और बुधवार दोपहर को इसके रायगढ़ जिले से सटे हरिहरेश्वर के पास टकराने की आशंका है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, सेना, नौसेना, वायुसेना, कोस्ट-गार्ड, होम-गार्ड और अन्य सभी आपातकालीन सेवाएं चक्रवात के मद्देनजर अलर्ट पर होने के साथ ही पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर घरेलू उड़ान परिचालन को कम कर दिया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुंबई ने कहा, “उम्मीद के अनुसार, चक्रवात अगले छह घंटों में 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ रायगढ़ में टकराएगा।”

आईएमडी ने कहा, “इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है। इसका प्रभाव पूरे कोंकण तटीय क्षेत्र और पश्चिमी महाराष्ट्र के आसपास के जिलों में अनुभव किया जा सकेगा।”

वर्तमान में निसर्ग धीरे-धीरे जमीन की ओर बढ़ रहा है और इसे मुंबई व गोवा में डॉपलर वेदर रडार द्वारा ट्रैक किया जा रहा है।

वहीं, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बुधवार को घोषणा कर कहा कि चक्रवात के मद्देनजर वह नियमित 50 उड़ानों के बजाय 11 आउटगोइंग सहित केवल 19 उड़ानें संचालित करेगा।

अनुसूची में अंतिम-मिनट में संभावित बदलाव के अधीन एयर इंडिया, एयरएशिया, इंडिगो, गोएयर और स्पाइसजेट द्वारा उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment