29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहेडलाइंस

यूक्रेन में भारतीयों को सीमा चौकियों पर न जाने की सलाह

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)| यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ताजा सलाह में युद्धग्रस्त देश में भारतीय नागरिकों को भारत सरकार के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी सीमा चौकी पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। “यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सीमा चौकियों (स्थापित हेल्पलाइन नंबर) और भारत के दूतावास, कीव के आपातकालीन नंबरों पर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी सीमा चौकी पर न जाएं।”

रूस और यूक्रेन के बीच सशस्त्र संघर्ष गुरुवार की तड़के तेज हो गया जब रूसी सेना ने यूक्रेन पर एक बड़ा हमला किया और शहरों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर मिसाइलें दागीं।

भारतीय दूतावास ने आगे कहा कि विभिन्न चौकियों पर स्थिति संवेदनशील है और यूक्रेन में भारतीय दूतावास भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए अन्य देशों के दूतावासों के साथ लगातार काम कर रहे हैं।

एडवाइजरी के अनुसार, दूतावास को उन भारतीय नागरिकों को पार करने में मदद करना बहुत मुश्किल हो रहा है, जो बिना पूर्व सूचना के सीमा चौकियों पर पहुंचते हैं।

एडवाइजरी के अनुसार, “यूक्रेन के पश्चिमी शहरों में पानी, भोजन, आवास और बुनियादी सुविधाओं की मदद लेना सही है। लेकिन स्थिति से पूरी तरह अवगत हुए बिना सीमा चौकियों तक पहुंचना उचित नहीं है।”

उन्होंने देश के पूर्वी क्षेत्र में भारतीय नागरिकों से अगले निर्देश तक अपने वर्तमान निवास स्थान पर रहने का अनुरोध किया।

“.जितना संभव हो सके अंदर रहें, जो भी भोजन, पानी और सुविधाएं उपलब्ध हों उसी से काम चलाएं और धैर्य रखें।”

नई रिपोटरे के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी में स्थिति तनावपूर्ण है। देश की मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि कीव की सड़कों पर युद्ध छिड़ गई है।

अन्य ख़बरें

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

Newsdesk

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना ‘शर्मनाक’: लूला

Newsdesk

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

Newsdesk

Leave a Comment