23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में रायगढ़ के तट से टकराया चक्रवात निसर्ग

Mumbai: A tree gets uprooted at Mumbai’s Cuffe Parade during rains triggered by the effect of Cyclone Nisarga which made a landfall near Harihareshwar in adjoining Raigad district of Maharashtra on June 3, 2020. 

मुंबई, 3 जून | भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में चक्रवात निसर्ग के रायगढ़ के तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह तीन घंटे तक जारी रहेगी। चक्रवात तटीय महाराष्ट्र से होकर गुजरा है, जो मुख्य रूप से रायगढ़ जिले को कवर करता है।

आईएमडी ने कहा, “चक्रवात का केंद्र महाराष्ट्र तट के बहुत करीब है। टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो तीन घंटे में पूरी होगी।”

वर्तमान में चक्रवात का उत्तर-पूर्व क्षेत्र भूमि में प्रवेश कर रहा है। गंभीर चक्रवात अगले तीन घंटे में अलीबाग के करीब महाराष्ट्र तट को पार कर जाएगा।

आईएमडी ने दोपहर 12 बजे के बुलेटिन में कहा, “अगले तीन घंटों के दौरान चक्रवात धीरे-धीरे मुंबई और ठाणे जिले में प्रवेश करेगा।”

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment