29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडराष्ट्रीय

आर्यन खान के ड्रग कार्टेल से संबंध होने के कोई सबूत नहीं मिला: एनसीबी सूत्र

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)| सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय ड्रग साजिश से जुड़े होने का कोई सबूत नहीं मिला है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में यह पाया गया है।

सूत्रों ने आगे कहा कि इसका भी कोई सबूत नहीं मिला कि खान एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है।

हालांकि संपर्क करने पर अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया याचैट पर की गई छापेमारी में कुछ अनियमितताएं थीं।

इस मामले की अभी भी एसआईटी जांच कर रही है।

तत्कालीन मुंबई जोन के प्रमुख समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक एनसीबी टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज यॉट पर छापा मारा था, जहां कथित तौर पर 2 और 3 अक्टूबर की दरम्यानी रात को एक ड्रग पार्टी चल रही थी।

आर्यन खान और कुछ अन्य को टीम ने नशीली दवाओं की साजिश और ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया था।

खान को एनसीबी की टीम ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। निचली अदालत ने उनकी पहली जमानत खारिज कर दी थी। बाद में, खान ने अपने वकील के माध्यम से बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसने उन्हें 28 अक्टूबर को जमानत दे दी थी। कानूनी प्रक्रियाओं के कारण, उन्हें 30 अक्टूबर को जेल से रिहा कर दिया गया था।

एनसीबी ने अब तक दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनसीबी की एसआईटी इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी और फिलहाल कानूनी राय ले रही है।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment