28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एग्जिट पोल: उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)| उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से अगली सरकार बनाने की संभावना है। एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल में यह संभावना जताई गई है।

एग्जिट पोल के अनुसार, 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में कांग्रेस को 35 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से उत्तराखंड में 29 सीटें जीतने का अनुमान है। कांग्रेस बहुमत के आंकड़े 36 से महज एक सीट दूर दिखाई दे रही है।

राज्य में नवोदित आम आदमी पार्टी (आप) के एक सीट जीतने की संभावना है।

सरकार की चाबी निर्दलीय और अन्य के हाथों में रहने की संभावना है, जिनके पांच सीटें जीतने का अनुमान है। यानी निर्दलीय व अन्य किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तीन सीटें मिलने की संभावना है।

एग्जिट पोल ने कांग्रेस के लिए 32 से 38 और बीजेपी के लिए 26 से 32 की सीटों का अनुमान लगाया था। अन्य को उत्तराखंड में तीन से सात सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि आप को शून्य से दो सीटें मिलने की संभावना है।

2017 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने उत्तराखंड में 57 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस केवल 11 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। तब दो सीटें निर्दलीय के खाते में गई थी।

एग्जिट पोल के अनुसार, 2017 में बीजेपी को मिले 46.5 प्रतिशत वोट शेयर के मुबाकले 2022 के चुनावों में उसका वोट शेयर 40.8 प्रतिशत रह सकता है, जिसमें 5.7 प्रतिशत की कमी देखी गई है। वहीं दूसरी ओर 2017 में जहां कांग्रेस का वोट शेयर 33.5 प्रतिशत था, 2022 में उसे 5.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 39.3 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।

आप को उत्तराखंड में 8.7 फीसदी वोट मिलने की संभावना है, जबकि अन्य को 11.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

वर्तमान सर्वेक्षण निष्कर्ष और अनुमान राज्य भर में 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों के बीच मतदान के दिन और मतदान के दिन के बाद आयोजित सीवोटर एग्जिट पोल/पोस्ट पोल व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित हैं।

सर्वे के दौरान उत्तराखंड में 17480 लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान 95 प्रतिशत कॉन्फिडेंस इंटरवल के साथ प्रोजेक्शन रहा।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है तेलंगाना पुलिस : केटीआर

Newsdesk

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित न‍िकासी के ल‍िए जताया आभार

Newsdesk

हिंग्लिश हिंदी का अंत नहीं, नई यात्रा का पड़ाव : अवधेश वर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading