33.7 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

कोविड-19 : फ्रांस में 44 नई मौतें, कुल 29 हजार से अधिक लोगों ने गंवाई जान

PARIS, May 30, 2020 (Xinhua) — The Hotel des Invalides is seen in Paris, France, May 15, 2020. France’s national statistics institute INSEE said on May 29 that France’s gross domestic product (GDP) was revised down by 0.5 point to minus 5.3 percent for the first three months of the year. (Xinhua/Gao Jing)

पेरिस, 5 जून | फ्रांस में कोरोनावायरस महामारी के चलते पिछले 24 घंटों में 44 मरीजों ने दम तोड़ा, जिसके बाद से यहां कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 29 हजार 65 हो गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने बयान जारी कर गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि हालांकि, बुधवार को यही संख्या 81 और मंगलवार को 107 थी। वहीं, नई दैनिक मौतों में केवल अस्पताल में हुई मौतें शामिल हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा, “नर्सिग होम और मेडिको-सोशल प्रतिष्ठानों में हुई मौतों का आंकड़ा साप्ताहिक आधार पर (अगले) मंगलवार को अपडेट किया जाएगा।”

कोविड-19 महामारी से संक्रमित अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा भी 413 के साथ घटकर अब 13 हजार 101 हो गया है। इनमें से भी 1 हजार 163 का उपचार इंटेंसिव केयर यूनिट में हो रहा है। इससे एक दिन पहले इसमें भर्ती मरीजों की संख्या 47 थी।

अमेरिका, ब्रिटेन, इटली और ब्राजील के बाद कोविड-19 के कारण मानव हानि के मामले में फ्रांस अब दुनिया का पांचवां देश है।

अन्य ख़बरें

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

जी-7 सम‍िट: प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की अहम बैठक, ईरान समझौते और समुद्री सुरक्षा पर हुई चर्चा

Newsdesk

जी-7 समिट में पीएम मोदी ने कहा, ‘साझेदारी, कनेक्टिविटी और समावेशी विकास से नए विश्व का निर्माण संभव’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading