23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उद्धव ठाकरे चक्रवात प्रभावित रायगढ़ का जायजा लेने नाव से पहुंचे

Mumbai: Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray and Cabinet Ministers Aditya Thackeray and Aslam Shaikh, take a Ro-Ro boat from Mumbai to Alibaug on the mainland to visit Raigad, the most ravaged by Cyclone Nisarga, on June 5, 2020. (Photo: IANS)

मुंबई, 5 जून | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य में शुक्रवार को नाव पर सवार होकर चक्रवात निसर्ग से बुरी तरह प्रभावित रायगढ़ में हालात का जायजा लेने पहुंचे। चक्रवात निसर्ग ने महाराष्ट्र में छह लोगों की जान ले ली और एक दर्जन से अधिक जिलों में इसने कहर बरपाया। उन्होंने दक्षिण मुंबई में भाऊचा धक्का से अलीबाग तक जाने के लिए एक रो-रो बोट ली। उनके साथ मंत्री आदित्य ठाकरे, असलम शेख, अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. के. सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

रायगढ़ में, उनका कलेक्टर निधि चौधरी और पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर और अन्य लोगों के साथ कुछ सबसे अधिक प्रभावित गांवों का दौरा करना निर्धारित है।

गुरुवार को ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राउत ने मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए रायगढ़ का दौरा किया था और शीर्ष प्राथमिकता पर जिले में बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयासों के लिए निर्देश दिए थे।

रायगढ़ में तूफान कई लाख घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि लगभग 13,000 कच्चे घर मिट्टी में मिल गए हैं। 100,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए। हजारों बिजली के खंभे, 14 विद्युत सबस्टेशन और 1,962 ट्रांसफार्मर, 500 मोबाइल टावर गिर गए हैं। 10 मछली पकड़ने की नौकाओं को नुकसान पहुंचा है। 5,033 हेक्टेयर से अधिक खेतों के अलावा 12 एकड़ में मछली फार्म नष्ट हो गए हैं।

ठाकरे ने गुरुवार को स्थिति का आकलन करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों और मंडल आयुक्तों के साथ एक वीडियो-कॉन्फ्रेंस की थी और निर्देश दिया था कि प्रभावित लोगों को सरकार की सहायता प्रदान करने के लिए सभी ‘पंचनामा’ को 2 दिनों के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment