July 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

इजरायल में कोरोना प्रोडक्शन रेट 1 से ज्यादा हुआ

यरुशलम, 20 मार्च (आईएएनएस)| इजरायल में कोरोना प्रोडक्शन रेट को आर संख्या कहा जाता है, ये संख्या शनिवार को 0.97 से बढ़कर 1.02 हो गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा की है।

बयान के अनुसार, “नई आर संख्या का मतलब है कि महामारी फिर से फैलने वाली है, इस तरह सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय के अनुसार, जिन लोगों को अभी तक बूस्टर डोज नहीं मिली है, उन्हें गंभीर बीमारी से बचने के लिए जल्दी से डोज लेनी चाहिए। इसके साथ ही लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और घर के अंदर फेस मास्क का उपयोग करने की भी सलाह दी जाती है।

आर संख्या एक मीट्रिक है जिसका उपयोग महामारी फैलने की गति को मापने के लिए किया जाता है।

जब आर संख्या एक से ज्यादा होती है, तो कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से कई गुना बढ़ जाती है। जब आर संख्या एक से कम होती है, तो महामारी के फैलने की गति पर अंकुश लगा दिया गया है।

जनवरी के मध्य में इजरायल का आर नंबर 2.12 पर पहुंच गया, जबकि फरवरी के अंत में धीरे-धीरे गिरकर 0.66 हो गया।

मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को कोरोना के 7,080 नए मामले दर्ज किए, जिससे देश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 3,758,955 हो गई।

तो वहीं शनिवार को एक नई मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,419 हो गई, जबकि गंभीर स्थिति में मरीजों की संख्या 324 से बढ़कर 326 हो गई है।

अन्य ख़बरें

बीपीएससी टीआरई-3 पेपर लीक मामले में बिहार से एक डॉक्टर गिरफ्तार

Newsdesk

पाकिस्तान: बच्चों में एचआईवी संक्रमण को लेकर विरोध, सरकारी अस्पतालों की असुरक्षित चिकित्सा प्रद्धति पर उठे सवाल

Newsdesk

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, छह महीने में 257 सांप्रदायिक घटनाएं दर्ज: रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading