November 3, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइलशिक्षा

बायजू लॉकडाउन के दौरान डाउनलोड के मामले में शीर्ष-10 शिक्षा एपों में शामिल

Mrinal Mohit, Chief Operating Officer, Byju’s.

नई दिल्ली, 5 जून | शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी प्लेटफॉर्म बायजू ने शुक्रवार को कहा कि वह गूगल प्ले स्टोर पर दुनिया के शीर्ष-10 सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले शिक्षा एप की रैंकिंग में शामिल हो गया है। सेंसर टॉवर की अप्रैल, 2020 की रिपोर्ट से पता चलता है कि इस वैश्विक रिपोर्ट में केवल बायजू ने ही ‘स्कूली-शिक्षा’ एप के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

गूगल क्लासरूम 2.82 करोड़ से अधिक इंस्टॉल के साथ अप्रैल में दुनियाभर में सबसे अधिक डाउनलोड की जाने वाली ‘शिक्षा’ श्रेणी का एप रहा। इसने पिछले साल अप्रैल से 21 गुना वृद्धि दर्ज की। इसके बाद यूट्यूब किड्स, डुओलिंगो, फोटोमैथ और सिंपली पियानो जैसे ऐप का नंबर आता है।

बायजू के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) मृणाल मोहित ने एक बयान में कहा, “हमें अपने लर्निग प्रोग्राम में शामिल होने वाले नए छात्रों की संख्या में तीन गुना वृद्धि के साथ हमारे छात्रों की ओर से बड़ी प्रतिक्रिया मिली है।”

बायजू ने मार्च में छात्रों के लिए अपने लर्निग प्रोग्राम (सीखने का कार्यक्रम) की मुफ्त पहुंच स्थापित करने की घोषणा की थी। इसके बाद मार्च में प्लेटफॉर्म के साथ 60 लाख से अधिक नए छात्र जुड़ गए। इसके अलावा अप्रैल महीने में इस शिक्षा एप के साथ 75 लाख नए छात्र जुड़े।

मोहित ने कहा, “अप्रैल के महीने में शुरू की गई हमारी लाइव क्लासेस छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई हैं, क्योंकि वे बायजू के शीर्ष शिक्षकों से छात्रों के जीवन में बहुत जरूरी शेड्यूल सीख रहे हैं।”

अन्य ख़बरें

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

डिग्री हाथ में, जिम्मेदारियाँ कंधों पर और अवसरों का इंतजार: जबलपुर के युवाओं की बीतती उम्र का हिसाब कौन देगा?

Newsdesk

Leave a Comment