22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

इंदौर में भाजपा नेता पुत्र की हत्या के बाद उपद्रव, आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर

इंदौर, 24 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में भाजपा नेता के पुत्र की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया। लोगों ने उपद्रव करते हुए सड़क पर जाम लगाया। प्रशासन ने आरोपियों को चिन्हित कर उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। मिली जानकारी के अनुसार डा अंबेडकर नगर (महू) के किशनगंज के पिगडंबर इलाके में बुधवार की रात को भाजपा के ग्रामीण इलाके के पूर्व उपाध्यक्ष उदल सिंह ठाकुर के बेटे सुजीत (20) की कुछ लेागों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

बताया गया है कि सुजीत ठाकुर अपने दोस्तों के साथ राऊ की होटल से बुधवार की रात केा लौट रहा था। एक स्थान पर बोरिंग हो रही थी, जहां सुजीत रुका। यहां रहने वाले कुलदीप पवार ने धूल उड़ने पर आपत्ति दर्ज कराई। इस पर सुजीत और कुलदीप का विवाद हो गया। सुजीत ने महू से कुछ लोग को बुलाकर कुलदीप पर हमला कर दिया। कुलदीप भागकर आगे गया तो वहां उसके साथी पहले से मौजूद थे। कुलदीप के साथियों ने सुजीत और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। इस दौरान सुजीत के पेट और सीने में चाकू लगने से मौत हो गई। इस हमले में कई अन्य घायल हुए।

इस वारदात के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कई किलो मीटर लंबे जाम केा खुलवाने पहुॅची और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने चिन्हित आरेापियों के अवैध निर्माण को ढहाया हैं।

अन्य ख़बरें

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बैंक की लापरवाही से ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा

Newsdesk

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

Leave a Comment