24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

महामारी से एहसास हुआ, बहुत छोटा है जीवन : जैकलीन फर्नांडीज

Actress Jacqueline Fernandez’s stunning outfit in the song “Bad Boy” by “Saaho” is by Leepakshi Ellawadi .

मुंबई, 8 जून | अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने कहा कि उन्हें कोविड-19 महामारी के चलते एहसास हुआ है कि जीवन बहुत छोटा है।

अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने जीवन का महत्व सीखने के साथ ही प्रत्येक दिन के मूल्यवान होने की बात को भी जाना है।

जैकलीन ने आईएएनएस से कहा, “महामारी ने मुझे यह एहसास कराया कि जीवन बहुत छोटा है। हमें चाहिए कि हम प्रत्येक दिन की कीमत को समझें और हम जिस दिन जी रहे हैं, उसका अधिकतम लाभ उठाएं।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “मदर अर्थ को सराहें। हमारे पास जो कुछ भी है, उसके लिए हमें आभारी होना चाहिए। हम अपनी पृथ्वी को जो भी वापस दे सकते हैं, उसके लिए जितना कर सकते हैं, वह करने की आवश्यकता है।”

काम की बाद करें, तो जैकलीन ने हाल ही में वेब सीरीज ‘मिसेज सीरियल किलर’ से अपना डिजिटल डेब्यू किया है और डिजनी प्लस हॉटस्टार पर एक ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता होम डांसर को लॉन्च किया है।

वह सुपरस्टार सलमान खान के गाने ‘तेरे बिन’ में भी नजर आईं थीं। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 35 लाख 781 हजार 1 लोग देख और सुन चुके हैं।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading