23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर के दौरे पर

भोपाल, 8 जून | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (सोमवार को) इंदौर जा रहे है। इंदौर राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित है। चौहान का यह पहला इंदौर दौरा है। इस प्रवास के दौरान कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों से बैठक करेंगे, वहीं उद्योगपतियों से चर्चा भी प्रस्तावित है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान हवाई मार्ग से दोपहर 12 बजे भोपाल से इंदौर पहुंचेंगे। उसके बाद वे कलेक्टर कार्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिला एवं राज्य स्तर की समीक्षा बैठक लेंगे और कोरोना शहीदों के परिजनों से भेंट करेंगे।

चौहान अपने प्रवास के दौरान चिकित्सकों से भेंट करेंगे। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास केंद्र द्वारा आयोजित उद्योग संबंधी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वर्ष 2015 से 2018 तक आरंभ किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का प्रजेंटेशन, समीक्षा और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इंदौर जिले के जनप्रतिनिधियों से रेसीडेंसी कोठी में भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार की सुबह इंदौर से भोपाल लौटेंगे।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment