24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

दक्षिणी कश्मीर में दो दिनों में 9 आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर, 8 जून | दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के पिंजुरा गांव में सोमवार सुबह चार आतंकवादी मारे गए। इसके साथ पिछले दो दिनों में दो मुठभेड़ों में मारे गए आतंकवादियों की कुल संख्या बढ़कर नौ हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कश्मीर- विजय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि चार आतंकवादियों के मारे जाने के बाद मुठभेड़ खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में सेना के दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों के पास उस क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक विशिष्ट इनपुट था।

तब रविवार सुबह सेना और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पिंजुरा गांव में एक घेरा बनाया गया था। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे उन्होंने फायरिंग कर दी और इससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

पिंजुरा ऑपरेशन पर सेना ने एक बयान में कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा खुफिया इनपुट पर आज तड़के संयुक्त अभियान चलाया गया। घेरा बनाया गया और आतंकवादियों से संपर्क बनाया गया। गोलाबारी हुई और चार आतंकवादियों का सफाया हो गया।”

दो दिनों में कश्मीर में यह दूसरी बड़ी मुठभेड़ है। रविवार को शोपियां जिले के रेबन गांव में भी एक मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए थे।

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा, “एक अन्य पुलिस ऑपरेशन, जिसमें सेना और सीएपीएफ की यूनिट शामिल थी, टीम ने सभी चार आतंकवादियों को आज सुबह मार गिराया। वे हिजबुल मुजाहिदीन के हैं और दो उच्च रैंकिंग वाले और पुराने हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के नौ आतंकवादियों को मार दिया गया है।”

अन्य ख़बरें

भारत की नेपाल को मदद जारी, 11 सदस्यों वाली बचाव टीम और 5.5 टन मानवीय सहायता लेकर पांचवां विमान रवाना

Newsdesk

दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश

Newsdesk

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading