April 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गुजरात में कोरोना के 20,574 मरीज, मौतों का आंकड़ा अब 1,280

1908 laborers arrived in Banda from Gujarat, elderly woman riding.

गांधीनगर, 9 जून | गुजरात में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा सोमवार को बढ़कर 1,280 तक जा पहुंचा। संक्रमण के कारण इस महीने की शुरुआत से ही रोजाना कम से कम 30 लोग दम तोड़ रहे हैं। राज्य में मृत्युदर 6.22 प्रतिशत आंका गया है। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 20,574 हो गई है। संक्रमण फैलने की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बीते पांच दिनों से हर दिन कम से कम 500 नए मामले सामने आते रहे हैं। थोड़ राहत की बात यह कि सोमवार को महज 477 नए मामले आए। जून के पहले हफ्ते में संक्रमितों की कुल संख्या में 3,300 मामले जुड़ गए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद में हर दिन कम से कम 250 से 300 तक पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं।

राज्य में सोमवार को 4,603 जांच रिपोर्ट आईं, जिनमें 477 पॉजिटिव हैं। इन रिपोर्टो के मुताबिक अहमदाबाद में 346, सुरत में 48, वडोदरा में 35, सुरेंद्रनगर में 6, साबरकांठा व जामनगर में 5-5, गांधीनगर, अरावली, पंचमहल और जूनागढ़ में 4-4 और भावनगर में 3 तथा बनासकांठा, भरूच व नवसारी में 2-2 और मेहसाना, कच्छ, खेड़ा, गिर-सोमनाथ व अमरेली में संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को 321 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली। इसके साथ राज्य में संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों का आंकड़ा अब 13,964 हो गया है।

अन्य ख़बरें

बंगाल भ्रष्टाचार और जिहादी मानसिकता का गढ़ बन गया : तरुण चुघ

Newsdesk

अरुणाचल प्रदेश : सीएम ने 11,000 मेगावाट के सियांग प्रोजेक्ट को रणनीतिक राष्ट्रीय प्राथमिकता बताया

Newsdesk

तेलंगाना सीएम ने पिनाराई विजयन को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों के प्र-राटा मॉडल का संयुक्त विरोध करने की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading