31.5 C
Jabalpur
October 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेल्थ एंड साइंस

महाराष्ट्र में ‘लापता’ कोरोना मरीज का शव अस्पताल के शौचालय में मिला

जलगांव, 10 जून | महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक सरकारी अस्पताल से आठ दिनों से लापता भुसावल की एक 82 वर्षीय महिला बुधवार को उसी अस्पताल में शौचालय के अंदर मृत पाई गई। पुलिस अधिकारियों और उसके रिश्तेदारों ने यह जानकारी दी। जिलापेठ पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ निरीक्षक अकबर पटेल के अनुसार, जलगांव सिविल अस्पताल (जेसीएच) के अधिकारियों और परिवार ने पुलिस को महिला के दो जून से लापता होने की सूचना दी थी।

पटेल ने आईएएनएस को बताया, “इसके बाद, हमने भुसावल में पूरी जांच की, रिश्तेदारों की उपस्थिति में सभी रोगियों के रजिस्टर, सीसीटीवी फूटेज खंगाले गए और फिर 6 जून को शिकायत दर्ज की गई।”

बुजुर्ग महिला 27 मई को कोरोना पॉजिटिवि पाई गई थी और जेसीएच में शिफ्ट होने से पहले उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और जांच के लिए पुलिस टीमों को वहां भेजा गया था।

जेसीएच अधिकारियों ने पुष्टि की है कि महिला को 2 जून तक वार्ड में देखा गया था, जिसके बाद उसका पता नहीं चला था।

पटेल ने कहा, “आखिरकार, आज अस्पताल के शौचालयों में से एक से काफी दुगर्ंध आ रही थी और हमें वहां महिला का शव मिला। हमने तदनुसार परिवार को सूचित कर दिया।”

एक वीडियो संदेश में, महिला के दुखी पोते ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अपील की है कि वह इस घटना की जांच का आदेश दें और दोषी पाए जाने वालों को दंडित करें।

पिछले तीन दिनों में लापता कोरोना संक्रमित मरीज के मृत पाए जाने का यह दूसरा दर्ज मामला है, जो राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों को परेशान कर रहा है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर, इंदौर में भी कैशलेस इलाज की सुविधा प्रभावित

Newsdesk

घमापुर में ई रिक्शा चालक पर चाकू से हमला शराब के लिए रुपये मांगने का आरोप

Newsdesk

रेलवे स्टेशन जा रहे यात्री से लूट के मामले में युवक गिरफ्तार किशोर अभिरक्षा में

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading