32.2 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
खेल

टेनिस : आड्रिया टूर में जोकोविक, थिएम पर होगी नजरें

BELGRADE, May 26, 2020 (Xinhua) — Serbia’s Novak Djokovic poses for photo prior to a press conference in Belgrade, Serbia, May 25, 2020. The world No. 1 tennis player Novak Djokovic announced on Monday an upcoming series of tournaments in the Western Balkans, in which he will participate along with several flashy names from the top of the ATP rankings in order to promote the sport and raise funds for humanitarian organizations. (Photo by Predrag Milosavljevic/Xinhua)

नई दिल्ली, 11 जून | दुनिया के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक कोरोनावायरस महामारी के बीच फिर से शुरू हो रहे टेनिस टूर्नामेंट आड्रिया टूर में भाग लेंगे। कोरोनावायरस महामारी के कारण एटीपी टूर 31 जुलाई तक के लिए स्थगित है, लेकिन जोकोविक और अन्य खिलाड़ी प्रदर्शनी मैच खेलने पर सहमत हो गए हैं।

नोवाक जोकोविक फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित आड्रिया टूर के नाम से यह टूर्नामेंट बेलग्रेड से शुरू होगा, जोकि जोकोविक के देश सर्बिया में है।

इसमें जोकोविक के अलावा विश्व के नंबर तीन आस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम, विश्व में 19वीं रैंकिंग के खिलाड़ी बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव और क्रोएशियाई जोड़ीदार बोर्ना कोरिक तथा मारिन सिलिक भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि की है।

टूर की शुरूआत 13 और 14 जून को बेलग्रेड में होगी। इसके बाद इसका आयोजन क्रोएशिया में 20 और 21 जून को जबकि 27 और 28 जनू को मोंटेग्रो में तथा तीन और चार जुलाई को बोस्निया में होगा।

यूरोस्पोर्ट और ग्लोबल स्पोर्ट्स राइट्स एंड स्पोर्ट्स मार्केटिंग सॉल्यूशंस के अध्यक्ष एंड्रयू जॉर्जियो ने कहा, “लाइव टेनिस के उत्साह की वापसी हो रही है और इस सप्ताह के अंत में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेनिस प्रतिभाओं का एक साथ आना प्रशंसकों के लिए यह देखने का मौका है कि कैसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की तैयारी अगस्त और सितंबर में होने वाले ग्रैंड स्लैम के लिए है।”

अन्य ख़बरें

फीफा ने नस्लभेदी इशारा करने के आरोपों से ऑस्ट्रेलियाई वीएआर इवांस को बरी किया

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

नॉटिंघम ओपन: झेंग किनवेन ने मारिया सकारी को हराया, दर्ज की सीजन की अपनी पहली ग्रास-कोर्ट जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading