23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

असम में सड़क हादसे में बिहू मंडली के 5 लोगों की मौत, 10 घायल

गुवाहाटी, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| असम के बिश्वनाथ जिले में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 5 युवकों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रोंगाली बिहू मंडली एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, हादसा उस वक्त हुआ, जब शनिवार देर रात असम के बिश्वनाथ जिले के गोहपुर में वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया।

बिहू मंडली, (जिसमें 20 लड़के और लड़कियां शामिल थीं) हुसोरी (पारंपरिक असमिया रोंगाली बिहू गीत और नृत्य) का प्रदर्शन करके घर लौट रही थीं।

सभी घायलों को इलाज के लिए गोहपुर सिविल अस्पताल और कैथोलिक अस्पताल ले जाया गया, क्योंकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौतों पर शोक व्यक्त करने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रशासन से स्थिति पर नजर रखने और घायलों को हर जरूरी मदद मुहैया कराने को कहा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कल रात बिश्वनाथ में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में पांच युवाओं की मौत से गहरा दुख हुआ। संजय बसुमतारी (17), कोलीमन बसुमतारी (21), बोनार्ली बोरो (15), बुद्धिमोती बोरो (14) और राधिका दैमारी (15) के शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है।”

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading