November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 11 पशु जिंदा जले

जम्मू, 27 अप्रैल (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक गौशाला में बुधवार को आग लगने की घटना में 11 पशु जिंदा जल गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के कल्लर कट्टल गांव में एक गौशाला में आग लगने से 11 पशुओं की मौत हो गई।

“सुबह करीब 8 बजे कल्लार कट्टल गांव में मुहम्मद फजल के गौशाला में आग लगने से तीन भैंस और आठ बकरियां जिंदा जल गईं।”

सूत्रों ने कहा, “ग्रामीणों ने आग बुझाने में कामयाबी हासिल की, लेकिन वह भैंस व बकरियों को नहीं बचा सके।”

पुलिस ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment