23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, सुव्यवस्थित विकास के लिए होंगे हर संभव प्रयास

वाराणसी, 29 अप्रैल (आईएएनएस)| उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शहर और जिले के सुंदर व सुव्यवस्थित विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। सभी लोगों से फीडबैक लेकर कार्य होगा। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर होंगी। उप मुख्यमंत्री मंडल प्रभारी बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार तीन दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग जनहित को लक्ष्य बनाकर कार्य करें। सिगरा स्थित काशी एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। वहां पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस तकनीकी का भरपूर बेहतर उपयोग जनहित के लिए करें।

उपमुख्यमंत्री ने संगठनात्मक जानकारी लेने के बाद कहा कि पार्टी में हम सभी कार्यकतार्ओं का दायित्व भले अलग हो लेकिन उद्देश्य एक है। कहा निगरानी रखें कि जनकल्याणकारी योजनाओं का हर जरूरतमंद को लाभ मिले। शीर्ष नेतृत्व की वजह से काशी में मुझे काम करने का अवसर मिला है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना व निस्तारण को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान ही संगठन व सरकार की पूंजी है। आपके मान-सम्मान को झुकने नहीं दूंगा।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment