June 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

सुरक्षा गार्ड की हत्या में इजरायली सेना ने 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया

यरुशलम, 1 मई (आईएएनएस)| इजरायली सेना ने एक सुरक्षा गार्ड की हत्या के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सेना ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार देर रात बयान के हवाले से कहा कि सेना, शिन बेट आंतरिक सुरक्षा सेवा और पुलिस बलों द्वारा शुरू की गई संयुक्त तलाश में दो संदिग्धों को पकड़ा गया है।

बयान में कहा गया है कि हमले के स्थल से सात किलोमीटर दूर एक फिलिस्तीनी गांव में उनका पता लगाया गया।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, पिछले हफ्ते, वेस्ट बैंक में एरियल बस्ती के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और अपराधी भाग गए थे।

वेस्ट बैंक में हाल में इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच तनाव बहुत अधिक चल रहा है, जो मुस्लिम पवित्र महीने रमजान के साथ ओवरलैप करता है और हमलों में 15 इजरायली मारे गए हैं।

गुरुवार को, इजरायली सेना ने कहा कि ‘आतंकवादी हमलों’ के खिलाफ रक्षात्मक प्रयासों को मजबूत करने के लिए 6 रिजर्व बटालियन को बुलाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

मध्य पूर्व संघर्ष ने दुनिया को सबसे बड़ा झटका दिया : यूएन चीफ

Newsdesk

सत्य नडेला ने एआई के केंद्रीकरण पर जताई चिंता, कहा-कुछ कंपनियां मिलकर नहीं तय कर सकती टेक्नोलॉजी का भविष्य

Newsdesk

क्षमता से रणनीतिक साझेदारी तक: सीआरएफ ने भारत-लैटिन अमेरिका संबंधों को मजबूत करने का किया समर्थन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading