35.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

झांसी : खुद चल रही जिम मशीन का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया अफवाह

A video of a paranormal activity™ at an open gym at Kashiram Park in the city of Jhansi in India’s most populous state of Uttar Pradesh has caught the eye of police, who have begun an investigation into the matter. In the video, a shoulder press machine located in the park can be seen moving on its own as if someone was sitting on it and exercising.

लखनऊ , 13 जून | उत्तरप्रदेश के झांसी जिले में एक चौकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिले के सीपरी बाजार के कांशीराम पार्क में बिना किसी शख्स की मौजूदगी के जिम की मशीन चल रही हैं। इस मशीन को कौन चला रहा है, इसे देखकर हर कोई हैरान परेशान है। इसे लोग भूत मशीन की संज्ञा देने लगे। फिलहाल मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की है और भूत की बात को अफवाह बताया है। झांसी के अतरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव ने बताया, “इस झूले में अधिक ग्रीस लगे होने से एक बार हिला देने से कुछ सेकंड तक हिलता रहता है। किसी शरारती तत्व ने झूला हिलाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया है। पुलिस ने जांच की और झूले को हिलाकर उसका वीडयो बनाया है। पुलिस शरारती तत्व की तलाश कर रही है। भूत की बात अफवाह है।”

मशीन को लेकर पार्क के गार्ड ने बताया, “मैं यहां पर 8 साल से नौकरी कर रहा हूं, लेकिन अभी तक यहां कुछ भी ऐसा नजर नहीं आया है जो अदृश्य हो। जो भी अफवाहें हैं, वह गलत हैं।”

इस वीडिया को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने कहा कि मशीन में भूत है, जिसकी वजह से मशीन चल रही है। वीडियो को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हलांकि पुलिस ने वीडियो के बारे में पूरी जानकारी दे दी है।

अन्य ख़बरें

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading