24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
खेल

तेंदुलकर के मुताबिक टी-20 विश्व कप को लेकर फैसला सीए पर निर्भर

मुंबई, 13 जून | भारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर को लगता है कि इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा या नहीं, इसके लिए काफी कुछ चीजें मायने रखती हैं।

आस्ट्रेलिया में इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच टी-20 विश्व कप खेला जाना है लेकिन कोरोनावायरस के कारण इस पर काले बादल मंडरा रहे हैं। बुधवार को हुई आईसीसी की बैठक में भी रुको और इंतजार करो की नीति अपनाने का फैसला किया गया है।

तेंदुलकर ने आज तक से कहा, “टी-20 विश्व कप के भविष्य को लेकर फैसला आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड पर निर्भर करता है। यह उन पर है कि वह टूर्नामेंट की मेजबानी कर पाते हैं या नहीं। यह इकलौता पहलू नहीं है जिस पर सोच विचार किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “कई चीजों के बारे में सोचना है, जैसे वित्तीय पहलू। सभी चीजें एक साथ आना जरूरी है। यह मुश्किल फैसला है।”

सचिन ने खाली स्टेडियमों में बिना दर्शकों के मैच खेलने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कई बार दर्शकों से ऊर्जा मिलती है। अगर फुल हाउस की जगह कुछ प्रशंसकों को मैच में आने की अनुमति दी जाए तो यह खेल के लिए एक सकारात्मक बात होगी।

उन्होंने कहा, “अगर प्रशंसकों को स्टेडियम में आने की मंजूरी मिल जाती है तो इससे अच्छी कोई बात नहीं होगी। इसका मतलब होगा कि हम धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। स्टेडियम में बिना प्रशंसकों के वो ऊर्जा पाना काफी मुश्किल होगा।”

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, “मुझे एक सलाह के बारे में पता चला था कि शोरगुल के लिए स्पीकर्स का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन जब आप किसी को देखते हो तो आप कई बार उनसे प्रेरित हो जाते हो.. आपको उनसे ऊर्जा मिलती है।”

उन्होंने कहा, “अगर 25 प्रतिशत प्रशंसक स्टेडियम में आ सकते हैं तो यह अच्छी बात होगी।”

अन्य ख़बरें

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक, एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading