July 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की, घर पर फांसी लगाई

Sushant Singh Rajput, Varun Sharma’s ex-manager ‘commits suicide’.

मुंबई, 14 जून | बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) ने मुंबई में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। वह रविवार की सुबह बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए, जिसके बाद उनके घर पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस इसकी सूचना दी।

राजपूत को नीरज पांडे की 2016 में रिलीज हुई ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में अपनी मुख्य भूमिका के लिए विशेष रूप जाना जाता है, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है।

उन्होंने अभिषेक कपूर की 2013 में रिलीज हुई ‘काई पो चे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की और इसके बाद वह ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’, ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’ और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ जैसी फिल्मों में नजर आए।

संयोग से सुशांत की प्रबंधक (मैनेजर) ने भी कुछ दिनों पहले ही आत्महत्या कर ली थी।

बांद्रा पुलिस की एक टीम जांच कर रही है। पड़ताल के बाद ही घटनाक्रम के बारे में आगे की जानकारी मिल पाएगी।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ-जाह्नवी कपूर और लक्ष्य की फिल्म लग जा गले कब होगी रिलीज?

Newsdesk

नरगिस फाखरी का तेलुगू डेब्यू, नेनु रेडी के कोनचम कोनचम गाने से मचाया धमाल

Newsdesk

जना नायकन ने दो दिन में वल्र्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading