22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सैनिक शहीद, 2 घायल

जम्मू, 14 जून | जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा बिना किसी उकसावे के किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा एक और संघर्ष विराम उल्लंघन बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर किया गया। सेना के सूत्रों ने कहा, “आज (रविवार को) सुबह किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी व गोलीबारी में एक सैनिक शहीद हो गया और दो सैनिक घायल हो गए। भारतीय सेना जबाबी कार्रवाई कर रही है। घायल सैनिकों को अस्पताल भेज दिया गया है।”

बाद में, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि पाकिस्तान के सैनिकों ने रविवार सुबह बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलीबारी की।

उन्होंने कहा, “इसका मुंहतोड़ जबाव दिया गया।”

पिछले हफ्ते भी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी संघर्ष विराम उल्लंघन में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया था और एक नागरिक घायल हो गया था।

शनिवार को बारामूला जिले में एलओसी के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

लगभग एक महीने से, पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इससे भारतीय अधिकारियों को उरी में नियंत्रण रेखा क्षेत्र से कई परिवारों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा। पाकिस्तान की गोलाबारी ने शनिवार को इस क्षेत्र में कई घरों और निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया, साथ ही मवेशियों को मार डाला।

अन्य ख़बरें

शिवसेना के नाम-निशान पर बोले राजू वाघमारे- विरोधियों की दलीलें निराधार

Newsdesk

राहुल गांधी गजनी हो गए हैं क्या? कांग्रेस भस्मासुर पार्टी है: प्रदीप भंडारी का तीखा पलटवार

Newsdesk

कूनो नेशनल पार्क में जन्मी मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म, देश में अब संख्या बढ़कर हुई 56

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading