30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

पिछले 2 हफ्तों में हुए हमलों में 89 अफगान नागरिक मारे गए

KABUL, Nov. 13, 2019 (Xinhua) — Afghan security force members inspect the site of an attack in Kabul, capital of Afghanistan, Nov. 13, 2019. A large explosion ripped through a busy road in Qasaba neighborhood of Afghan capital of Kabul during morning rush hour on Wednesday. Seven Afghan civilians were killed and 10 people, including four foreign nationals, were wounded in the car bomb blast here, an official said. (Xinhua/Rahmatullah Alizadah)

काबुल, 14 जून | अफगान सरकार ने कहा है कि पिछले दो सप्ताह में तालिबान के हमलों में 89 नागरिक मारे गए। नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (एनएससी) द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी में यह भी कहा गया है कि हमलों में 150 आम नागरिक भी घायल हुए हैं।

ताजा घटना में, एनएससी के आंकड़ों के अनुसार तखार प्रांत में लड़ाई के चलते कम से कम ‘सात अफगान सुरक्षा बल के सदस्य, 15 तालिबान लड़ाके और एक बच्चा’ मारे गए।

एनएससी के प्रवक्ता जावेद फैसल ने कहा, “उन्होंने (तालिबान) 89 नागरिकों को मार डाला और देश के 29 प्रांतों में 150 अन्य लोग घायल हुए हैं।”

एक बयान में, एक्टिंग इंटीरियर मिनिस्टर मसूद अंदाराबी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि सभी ताकतें शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं। यदि तालिबान शांति के संदेश का सकारात्मक जवाब देते हैं, तो हम प्रतिबद्ध रहेंगे, लेकिन अगर तालिबान हमला करता है और युद्ध पर जोर देता है तो हम उन्हें उचित प्रतिक्रिया देंगे।”

इस बीच, हज और तीर्थयात्रा के मंत्री अब्दुल हकीम मुनीब ने कहा कि “अफगानिस्तान में युद्ध एक बेमानी युद्ध है, यह एलियंस का युद्ध है”।

अन्य ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने साइबर-हॉक 5.0 के तहत साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया

Newsdesk

ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी

Newsdesk

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading