26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एनआईए ने बंगाल में कच्चे बम के भंडारण के सिलसिले में एक को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला निवासी नमित सिंह नाम के एक व्यक्ति को भाटपारा नगर पालिका के जगदल में एक घर से कच्चे बम और एक आग्नेयास्त्र की बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किया। एनआईए की एक टीम ने मामले में शामिल अन्य लोगों के परिसरों में भी तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने इस साल मार्च में भाटपारा के एक घर से 44 देसी बम और एक तमंचा बरामद किया था। यह घर भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास के नजदीक स्थित था, जिन्होंने घटना की एनआईए जांच की मांग की थी।

मामला शुरू में जगदल थाने में 12 मार्च को दर्ज किया गया था। बाद में एनआईए ने आठ अप्रैल को जांच अपने हाथ में ली।

जांच के दौरान यह पता चला कि गिरफ्तार व्यक्ति अवैध संग्रह और आम जनता के मन में आतंक पैदा करने के लिए बम रखने की आपराधिक साजिश का हिस्सा था।

तलाशी के दौरान एनआईए ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री बरामद की।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Newsdesk

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading