20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
खेल

स्पेनिश लीग : रियल मेड्रिड ने ईबर को 3-1 से दी मात

मेड्रिड, 15 जून | रियल मेड्रिड ने स्पेनिश लीग में अपने घर में खेले गए मैच में ईबर को 3-1 से हरा शीर्ष स्थान पर काबिज बार्सिलोना से अंकों के अंतर को कम कर लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार को अल्फड्रो डी स्टेफानो स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले हाफ में रियल मेड्रिड के लिए ट्रोनी क्रूस, सर्जियो रामोस और मार्सेलो ने गोल किए।

क्रूस ने मैच के चौथे मिनट में ही गोल कर रियल मेड्रिड को आगे कर दिया। उन्होंने यह गोल करीम बेंजेमा के पास पर किया। 30वें मिनट में रामोस ने क्लब की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसमें ईडन हेजार्ड ने उनको एसिस्ट किया।

2-0 से आगे चल रही मेड्रिड लगातार आक्रमण कर रही थी और इसी प्रयास में वह तीसरा गोल करने में सफल रही। इस बार स्कोरशीट पर मार्सेलो का नाम था। उन्होंने यह गोल 37वें मिनट में पेनाल्टी एरिया से किया।

मेड्रिड ने पहले हाफ का अंत 3-0 की बढ़त के साथ किया। दूसरे हाफ में हालांकि वह एक भी गोल नहीं कर पाई। इस हाफ में ईबर ने एक सांत्वाना गोल किया।

ईबर के लिए यह एकमात्र गोल बिगास ने 60वें मिनट में किया।

वहीं स्पेनिश लीग के एक और मैच में रियल सोसिदाद ने ओसासुना के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ के बाद वो चौथे स्थान पर ही बनी हुई है।

एथलेटिक बिलबाओ और एटलेटिको मेड्रिड का मैच भी 1-1 से ड्रॉ रहा।

अन्य ख़बरें

तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त

Newsdesk

भारत दौरे पर गंवाए सभी 6 मुकाबले, कप्तान न्कोमो ने जिम्बाब्वे टीम से ‘सकारात्मक’ रहने को कहा

Newsdesk

युवा खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत कल्चर बनाना हमारा लक्ष्य’, कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के बाद बोलीं सिरिवर्धने

Newsdesk

Leave a Comment