22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

श्रीनगर, 16 जून | पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन लिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, “16 जून 2020 को, अलसुबह पाकिस्तान ने मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलीबारी करके तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) शुरू किया। इस पर हमने भी जवाबी कार्रवाई की है।”

पाकिस्तान, एलओसी के पास रक्षा चौकियों और असैन्य इलाकों को निशाना बनाता रहा है। पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में उरी और तंगधार सेक्टरों में एलओसी के किनारे और जम्मू के राजौरी और पुंछ में पीर पंजाल के दक्षिण में पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन किया जा रहा है।

पुंछ के किरनी सेक्टर में शनिवार रात पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए।

अन्य ख़बरें

शिवसेना के नाम-निशान पर बोले राजू वाघमारे- विरोधियों की दलीलें निराधार

Newsdesk

राहुल गांधी गजनी हो गए हैं क्या? कांग्रेस भस्मासुर पार्टी है: प्रदीप भंडारी का तीखा पलटवार

Newsdesk

कूनो नेशनल पार्क में जन्मी मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म, देश में अब संख्या बढ़कर हुई 56

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading