38.3 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

झारखंड की पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों की संपत्ति की एसीबी के जांच के आदेश

रांची 31 मई (आईएएनएस)| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार के पांच मंत्रियों की संपत्ति से जुड़े मामले की एंटीकरप्शन ब्यूरो से जांच के आदेश दिए हैं। इन पूर्व मंत्रियों में नीरा यादव, रणधीर कुमार सिंह, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा और लुईस मरांडी शामिल हैं।

वर्ष 2020 में इन पांच तत्कालीन मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल की गयी थी। इसमें प्रार्थी पंकज कुमार यादव ने आरोप लगाया था कि बहुत कम समय में मंत्रियों की आय में अप्रत्याशित तौर पर वृद्धि हुई है। इसके प्रमाण में निर्वाचन आयोग के समक्ष उनकी संपत्ति के विवरण से संबंधित दाखिल शपथ पत्र का हवाला दिया गया था।

अब इसी मामले को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार ने एसीबी जांच के आदेश दिए हैं।

अन्य ख़बरें

बाजार की पाठशाला: एजुकेशन लोन लेने का है प्लान? जानिए जून 2026 में किस बैंक की ब्याज दर है सबसे कम

Newsdesk

अमित शाह समेत कई नेताओं ने आरएसएस के तीसरे सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2026 : 12 पत्रकारों को मिला उत्कृष्टता का सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading