20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

कराची जाने वाली बस में कंडक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म

इस्लामाबाद, 4 जुलाई (आईएएनएस)| भाक्कर से कराची की यात्रा के दौरान एक निजी बस के कंडक्टर ने एक महिला के साथ बलात्कार किया। मीडिया रिपोटरें में इसकी जानकारी दी गई है।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार जामपुर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भाक्कर जिले के पुंजग्रेन की रहने वाली महिला की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वह आदिल शाह कंपनी की बस से कराची जा रही थी, जब वाहन यात्रियों के जलपान के लिए एक होटल में रुका। वह सो रही थी तभी अन्य यात्री बस से उतर गए। कंडक्टर ने उसे बस में अकेला पाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आपातकालीन नंबर पर कॉल आने पर, जामपुर पुलिस जामपुर के पास सड़क किनारे एक होटल में पहुंची, जहां कराची जाने वाली बसें रुकती हैं। पुलिस ने बस का निरीक्षण किया और महिला व चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। उन्होंने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान बाद में मुजफ्फरगढ़ के निवासी के रूप में हुई।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना का संज्ञान लिया और पंजाब के आईजीपी और अतिरिक्त आईजी को 24 घंटे के भीतर घटना पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कोई दुर्लभ घटना नहीं है जिसमें यात्रा के दौरान किसी महिला के साथ बलात्कार हुआ हो। रावलपिंडी जाने वाली ट्रेन में 30 जून को ट्रेन के दो गाडरें ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। वह फैसलाबाद में ट्रेन से उतरी थी।

इससे पहले की एक घटना में 27 मई और 28 मई की दरम्यानी रात कराची जाने वाली ट्रेन के कर्मचारियों ने 25 वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment