October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

धनबाद में रेलवे का अंडरपास धंसने से 4 मजदूरों की मौत, दो घायल

रांची,13 जुलाई (आरएनएस)। धनबाद में एक निमार्णाधीन रेलवे अंडरपास के अचानक ध्वस्त हो जाने से मलबे में दबकर 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। मंगलवार रात को हुए इस हादसे के बाद धनबाद रेल मंडल में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। धनबाद से प्रधानखानता स्टेशन की ओर जाने वाले रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। धनबाद रेल मंडल की कई ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलाई जा रही हैं। यह हादसा प्रधानखानता रेलवे स्टेशन के पास स्थित छाताकुल्ली गांव में हुआ। बताया गया कि यहां निमार्णाधीन रेलवे अंडरपास के लिए मजदूर काम कर रहे थे तभी पास की रेलवे लाइन से एक मालगाड़ी के गुजरते ही मिट्टी का मलबा गिर पड़ा। 6 मजदूर मलबे के भीतर दब गए। इनमें से दो को बाहर निकाल लिया गया लेकिन चार अन्य की मौत हो गई।
मृतकों में निरंजन महतो, पप्पू कुमार महतो, विक्रम कुमार महतो और सौरभ धीवर शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिजन और स्थानीय ग्रामीण उत्तेजित हो गए। इधर रेलवे की रेस्क्यू टीम लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। धनबाद मंडल के डीआरएम आशीष बंसल सहित रेलवे के कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीनियर डीसीएम अखिलेश पांडे ने बताया कि हादसे की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। रेलवे ने मृत और घायल मजदूरों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment