22.9 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उन्हे अब मुख्य आर्थिक ज्योतिषी नियुक्त करें

नई दिल्ली,14 जुलाई (आरएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हे अब एक चीफ इकनॉमिक एस्ट्रोलॉजर (मुख्य आर्थिक ज्योतिषी) की नियुक्ति कर लेनी चाहिए.
निर्मला सीतारमण ने नासा की नयी अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ब्रह्मांड का अब तक का सबसे गहरा रूप प्रस्तुत किये जाने से जुड़े कुछ ट्वीट रीट्वीट किये थे. इसी को लेकर चिदंबरम ने उन पर कटाक्ष किया. पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया कि हम इस बात से हैरान नहीं हैं कि वित्त मंत्री ने उस दिन बृहस्पति, प्लूटो और अरुण ग्रहों की तस्वीरें ट्वीट कीं जब मुद्रास्फीति 7.1 प्रतिशत और बेरोजगारी दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गयी.
चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा कि अपने खुद के कौशल और अपने आर्थिक सलाहकारों के हुनर में उम्मीद खो देने के बाद वित्त मंत्री ने ग्रहों का आह्वान किया है कि वे अर्थव्यवस्था को बचाएं. उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत करने के लिये उन्होंने एक नए सीईए यानी चीफ इकनॉमिक एस्ट्रोलॉजर (मुख्य आर्थिक ज्योतिषी) की नियुक्ति करनी चाहिए.

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading