19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से देश की लगातार बढ़ रही ताकत : रूडी

बोधगया 14 जुलाई ( आरएनएस) ।भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का बोधगया स्थित बुद्धा रिसॉर्ट के कैलाशपति मिश्र सभागार में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर में बिहार भाजपा के सभी जिलों के अध्यक्ष, महासचिव सहित देश प्रदेश के दिग्गज नेता शामिल हुए है। सारण से लोकसभा सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी भी बोध गया में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए है। रूडी ने बताया कि देश को प्रखर नेतृत्व देनेवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और अमित शाह व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है भाजपा। बिहार में पार्टी को और मजबूती देने, सबल एवं साम‌र्थ्यवान बनाने को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन किया जा रहा है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर चर्चा होगी।तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आज पहले दिन के कार्यक्रम में शमी होने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री रूडी ने प्रधानमंत्री को सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे मजबूत नेतृत्वकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत मे सकारात्मक नीतिगत परिवर्तन हो रहे है। अर्थ नीति, राजनीति, सांस्कृतिक नीति और सामाजिक विकास की नीतियों के साथ-साथ विदेश नीति में भारत की ताकत बढ़ी है एयर बढ़ती ही जा रही है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment