20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट मोड में केंद्र सरकार, राज्यों को टेस्टिंग और सर्विलांस बढ़ाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली ,14 जुलाई (आरएनएस)। मंकीपॉक्स वायरस बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रिंसिपल सेक्रेटरी और स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर सभी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और इस संबंध में पर्याप्त कदम उठाए जाने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 22 जून तक दुनियाभर के 50 देशों में मंकीपॉक्स वायरस के 3413 कंफर्म केस मिले हैं, इनमें एक व्यक्ति की मौत हुई। ज्यादातर मामले यूरोपियन देशों में पाए गए हैं। यह वायरस धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसलिए मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए हमें सतर्क रहना चाहिए और इस बीमारी के खिलाफ हमारी तैयारी पूरी होना चाहिए। सभी संदिग्धों की निगरानी और उनकी टेस्टिंग की जानी चाहिए और बेहतर सर्विलांस की व्यवस्था होनी चाहिए. संक्रमित व संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन में रखना होगा। साथ ही मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने वाले मरीज के लिए समय पर बेहतर इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment