20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला, यूएई से लौटे शख्स में संक्रमण की हुई पुष्टि

नई दिल्ली ,14 जुलाई (आरएनएस)। भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि हो गई है। केरल का रहने वाला एक शख्स जो यूएई से चार दिन पहले लौटकर आया था, मंकीपॉक्स से संक्रिमित पाया गया है। शख्स के संक्रमित होने का संदेह होने के बाद सैंपल नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरॉलजी, पुणे भेजा गया था जहां संक्रमण की पुष्टि हो गई। मंकीपॉक्स का मामला पाए जाने के बाद केंद्र ने एक मल्टीडिसिप्लिनरी टीम बनाई है और केरल के लिए रवाना की जाएगी। इस वायरस की रोकथाम और इलाज के लिए केरल सरकार की मदद के लिए टीम बनाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि 15 जुलाई यानी शुक्रवार को टीम केरल के लिए रवाना होगी।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment