20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शाहरुख खान की 200 करोड़ी फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकता है साउथ सुपर स्टार विजय

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी जवान के लिए कमर कस रहे हैं। मूवी जवान में शाहरुख खान एक्शन अवतार में दिखाई देने वाले है। डायरेक्टर एटली ने अपनी मूवी जवान का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज कर दिया गया था, जिसे देखकर यही कहा जा सकता है कि वो शाहरुख खान के फैंस को एक बार फिर से उनका डॉन वाला अवतार देखने के लिए मिलने वाला है।मूवी जवान की खास बात यह है कि इसमें साउथ के भी कई कलाकार दिखाई देने वाले है, जिनकी कास्टिंग पर निरंतर काम चल रहा है। एटली साउथ के मंझे हुए कलाकारों को साइन करने में जुटे हुए हैं, ताकि मूवी जवान को पैन इंडिया रिलीज मिलने में कोई परेशानी न हो। यदि ताजा रिपोर्ट की माने तो मूवी जवान में साउथ के जाने-माने एक्शन स्टार थलापति विजय कैमियो करते नजर आ रहे है। थलापति विजय और शाहरुख खान बहुत अच्छे मित्र हैं। कई अवॉर्ड फंक्शन्स में शाहरुख खान और थलापति विजय ने स्टेज पर साथ डांस भी करते हुए दिखाई दिए है। साउथ के दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद है, ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि ये दोनों स्टार जब साथ आएंगे तो थिएटर्स में कितना बड़ा धमाका होगा? अगर शाहरुख खान के करियर की बात करें तो जवान के साथ-साथ शाहरुख खान के पास पठान और डंकी जैसी मूवीज हैं, जिनमें वो अदाकारी करते दिखाई देने वाले है। इन दोनों के साथ-साथ किंग खान रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र और सलमान खान की टाइगर 3 में भी नजर आ सकते है। खबरों का कहना है कि ब्रह्मास्त्र और टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियो करते नजर आने वाले है। इन दोनों फिल्मों के निर्माता आदित्य चोपड़ा और करण जौहर शाहरुख खान के बहुत अच्छे दोस्त हैं, जिस कारण किंग खान इनमें कैमियो करने के लिए तैयार हो चुके है।

अन्य ख़बरें

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

Leave a Comment