31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जरूरी नहीं कि हर मामले की सुनवाई हम करें’, SC ने ‘अग्निपथ’ योजना को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं दिल्ली HC में की ट्रांसफर

नई दिल्ली 19 Jully (Rns): सुप्रीम कोर्ट में आज केंद्र सरकार द्वारा जून में लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर मामले पर सुनवाई हुई। सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ कई हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर हैं जिनमें से एक दिल्ली हाईकोर्ट भी है। मेहता ने कहा कि मेरी गुजारिश है कि सभी याचिकाओं पर एक साथ दिल्ली या अन्य हाईकोर्ट में सुनवाई की जाए। इस पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आप एक ट्रांसफर पीटिशन दायर करिए। हम हाईकोर्ट को सभी याचिकाएं सुनवाई करने को भेज देंगे। याचिकाकर्ता एमएल शर्मा ने कहा कि अदालत हमें यहां सुन ले।

शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा कि जिन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। हम उन्हें सुनकर ही मामला स्थानांतरित करेंगे। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट में अग्निपथ योजना से संबंधित देशभर में लंबित मामलों को एक साथ सुनवाई के लिए ट्रांसफर करेगा। इस पर एक याचिकाकर्ता की ओर से वकील कुमुद ने मामले को शुक्रवार तक स्थानांतरित करने की मांग की। वहीं, वकील की मांग पर पीठ ने कहा कि हम देखते हैं।

जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लंबित है, जरूरी नहीं कि हर मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ही करे। हाईकोर्ट को पहले सुनवाई करने दिया जाए, ताकि हमारे पास हाईकोर्ट का रुख होगा। जस्टिस ने कहा कि आप याचिका को हाईकोर्ट ट्रांसफर कर सकते हैं या आप हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल कर लीजिए।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Newsdesk

अहमदाबाद : क्राइम ब्रांच ने 410 खोए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, कीमत 63 लाख रुपए से अधिक

Newsdesk

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading