19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट की विंडशील्ड हवा में टूटी, विमान डायवर्ट

नई दिल्ली 20 Jully (Rns): गो फर्स्ट विमान की दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट के जयपुर डायवर्ट होने की सूचना सामने आई है। डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि विमान की विंडशील्ड हवा में टूट गई थी और जिसके बाद विमान को जयपुर की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले भी इसी एयरलाइन की श्रीनगर-दिल्ली और मुंबई-लेह की उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद दोनों विमान को वापस लौटना पड़ा था।

बुधवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली-गुवाहाटी गो फर्स्ट विमान की विंडशील्ड हवा में टूट गई और विमान को जयपुर की ओर मोड़ना पड़ा। एयरलाइन में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। हाल ही में ही इसी एयरलाइन की मुंबई-लेह विमान में टेक ऑफ के बाद एक इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद विमान को दिल्ली की ओर मोड़ना पड़ा था। एक अन्य घटना में, गो फर्स्ट की श्रीनगर-दिल्ली उड़ान के भी इंजन में खराबी का पता चलने के बाद विमान को वापस श्रीनगर लौटना पड़ा था।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment