40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

संसद में जीएसटी की बढ़ती दरों के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों संग की बैठक

नई दिल्ली ,22 जुलाई (आरएनएस)।  कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने संसद भवन परिसर में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि और जीएसटी दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। सदन में सरकार के साथ आमना-सामना पांचवें दिन भी जारी रहा। विपक्ष ने अपना विरोध जारी रखा। गुरुवार को कड़े विरोध के कारण दोनों सदनों में कोई सरकारी कामकाज नहीं हुआ। विपक्ष के अनुपस्थित रहने के कारण सरकार ने विधेयकों को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में राजनाथ सिंह, अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, अनुराग सिंह ठाकुर, किरण रिजिजू और पीयूष गोयल मौजूद रहे। मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ था, तब से विपक्ष जीएसटी और महंगाई के मुद्दे पर चर्चा के लिए दबाव बना रहा है। कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने बेरोजगारी के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया, जबकि राज्यसभा में भी विपक्ष की ओर से कामकाज ठप कर दिया गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा, मोदी सरकार ने तेजी से बढ़ती कीमतों और खाद्य पदार्थो पर जीएसटी दरों में बेवजह वृद्धि पर राज्यसभा में तत्काल बहस से इनकार कर दिया। सदन दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्ष एकजुट है कि हम करोड़ों भारतीयों को प्रभावित करने वाले इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बहस चाहते हैं।

अन्य ख़बरें

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading