19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भारी बारिश के बाद फिर रोकी गई अमरनाथ यात्रा, तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू वापस भेजा

श्रीनगर 23 Jully (Rns): अमरनाथ यात्रा करने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारी बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई और तीर्थयात्रियों का जत्था वापस जम्मू भेजा गया।

हालांकि अब बालटाल से 1500 यात्री, नुनवन बेस कैंप से 2000 यात्री गुफा की ओर रवाना हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अभी बादल छाए हुए हैं और दोनों मार्गों पर हल्की बारिश हो रही है। अगर बारिश तेज हुई तो यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर रोका जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल यहां बारिश की संभावना है। वहीं श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बारिश हो रही है। शूटिंग स्टोन्स और भूस्खलन के चलते इसको बंद कर दिया गया है। हालांकि मुगल रोड और श्रीनगर जोजिला हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए फिलहाल खुले हुए हैं। गौरतलब है कि 43 दिन की अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी और 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर खत्म होगी।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment