37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

देश में बढ़ते मंकीपॉक्स के मामलों से केंद्र की चिंता बढ़ी, बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

नई दिल्ली ,24 जुलाई (आरएनएस)। देश में मंकीपॉक्स के मामलो में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। अब तक देश में चार मामले सामने आ चुके है। वहीं, दिल्ली में भी आज एक संक्रमित मिलने से अब पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं विज्ञान मामलों के महानिदेशक कर रहे थे। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और आईसीएमआर के अधिकारी भी शामिल रहे।
गौरतलब है कि दिल्ली में आज 31 वर्षीय व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित निकला। चौंकाने वाली बात यह है कि उसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। इसे बुखार और त्वचा के घावों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह मरीज मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को दक्षिण केरल के कोल्लम जिले में सामने आया था। वहीं दूसरा मामला 18 जुलाई को और तीसरा मामला 22 जुलाई को केरल में ही सामने आया था। तीनों शख्स विदेश की यात्रा कर लौटे थे। बीते दिनों केरल सरकार ने बढ़ते मंकीपॉक्स के मामलों को देखते हुए एसओपी जारी कर दिया था। इसके अनुसार, अगर निकट संपर्क में आए व्यक्ति को बुखार हो, तो उन्हें आइसोलेटेड किया जाए और यदि उनके शरीर पर लाल धब्बे दिखाई देते हैं, तो उनके नमूने मंकीपॉक्स की जांच के लिए भेज जाएं। राज्य में कम्युनिटी स्प्रेड की संभावना नहीं है।

अन्य ख़बरें

बैंक लोन फ्रॉड: अदालत ने एडीएजी के पूर्व अधिकारी झुनझुनवाला को प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई भेजा

Newsdesk

जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जांच में देरी का दिया हवाला

Newsdesk

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को जारी किया नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading