30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

इजरायल ने सुशांत को बताया एक सच्चा दोस्त

मुंबई, 20 जून | अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन पर दुनियाभर में उनके प्रशंसक शोक व्यक्त कर रहे हैं। अब इजरायल के विदेश मंत्रालय ने उन्हें लेकर अपना दुख व्यक्त किया है। इजरायल के विदेश मंत्रालय के उप महानिदेशक गिलाद कोहेन ने अपने देश में सुशांत के प्रशंसकों के हवाले से ट्विटर पर लिखा, “इजरायल के एक सच्चे दोस्त सुशांत के निधन पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। तुम याद आओगे।”

इस ट्वीट के साथ कोहेन ने अभिनेता की डिजिटल तौर पर रिलीज हुई फिल्म ‘ड्राइव’ से सुशांत के गीत ‘मखना’ का एक लिंक साझा किया। यह एक धमाकेदार डांस ट्रैक है, जिसकी शूटिंग इजरायल में हुई थी।

गाने का संदर्भ देते हुए कोहेन ने आगे लिखा, “नीचे दिए गए लिंक में उनकी इजराइल यात्रा के दौरान महान चीजों में से एक को देखें।”

कुछ दिनों पहले सुशांत को इंडोनेशिया ने श्रद्धांजलि देते हुए वहां के एक पार्क में एक विशालकाय स्क्रीन पर ‘एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के उनके गाने बजाए थे।

अन्य ख़बरें

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

तमाशा’ को लेकर इम्तियाज अली ने कहा- ‘कभी-कभी खुद की फिल्म भी अजीब लगती

Newsdesk

मैं अपने किरदार में नकारात्मकता नहीं लाना चाहता : जमील खान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading