24.7 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

शिक्षक भर्ती घोटाले में नया मोड़, अर्पिता मुखर्जी की 4 लग्जरी गाड़ियां गायब- भारी कैश होने की आशंका

कोलकाता 29 Jully (Rns): शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में आरोपित पूर्व मंत्री पॉर्थ चटर्जी की नजदीकी अर्पिता मुखर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में अब यह खबर सामने आ रही है कि डायमंड सिटी फ्लैट कॉम्पलेक्स से अर्पिता की 4 लग्जरी गाड़ियां गायब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ईडी के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इन कारों में कैश भरा हुआ था। ईडी इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि इस दौरान ईडी ने अर्पिता की एक मर्सिडीज कार को जब्त कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डायमंड सिटी से जो कारें गायब हुई हैं, उनमें दो कार अर्पिता मुखर्जी के नाम पर हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शहर के चिनार पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से जुड़े एक अन्य अपार्टमेंट पर बृहस्पतिवार देर शाम छापा मारा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी।

ईडी ने मुखर्जी के एक फ्लैट से लगभग 28 करोड़ रुपये नकदी बरामद करने के एक दिन बाद इस फ्लैट पर छापा मारा है। केंद्रीय एजेंसी कथित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में मुखर्जी को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले हफ्ते शहर में उसके एक और फ्लैट से ईडी ने 21 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी जब्त की थी।

अन्य ख़बरें

कूनो नेशनल पार्क में जन्मी मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म, देश में अब संख्या बढ़कर हुई 56

Newsdesk

फडणवीस ने राहुल गांधी की समझ पर उठाए सवाल, बोले- चोट माथे पर लगी है, पट्टी घुटने पर कर रहे

Newsdesk

गंभीर अनियमितताओं पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, पैराडाइज डिस्टिलरीज का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading