September 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ईडी की छापेमारी और अन्य मुद्दों को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही बाधित

नयी दिल्ली,03 अगस्त (आरएनएस)।नेशनल हेराल्ड अखबार के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी, महंगाई और जीएसटी समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस और विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई। एक बार के स्थगन के बाद जब स
पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने शोर-शराबे के बीच ही आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाए। ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने हंगामे के बीच ही सदन में ‘ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022′ पेश किया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ के परिसरों पर ईडी की छापेमारी का विषय सदन में उठाने की कोशिश की, हालांकि आसन से उन्हें अनुमति नहीं मिली। अग्रवाल ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और शून्यकाल चलने देने की अपील की। हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
इससे पहले, आज सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ हुई तो लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरू कराया। इस बीच कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्य विभिन्न मुद्दों पर नारेबाजी और शोर-शराबा करने लगे। कुछ सदस्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी तथा मुद्रास्फीति के मुद्दे पर सरकार के जवाब पर असंतोष प्रकट कर रहे थे। कांग्रेस सदस्य आसन के पास आकर नारेबाजी कर रहे थे, वहीं द्रमुक सदस्य अपने स्थानों पर खड़े थे। शोर-शराबे के बीच ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिये।

अन्य ख़बरें

गणित पढ़ना चाहते थे एस राधाकृष्णन, उनकी अध्यक्षता में बना था स्वतंत्र भारत का पहला शिक्षा आयोग

Newsdesk

पीएम मोदी ने इटली की सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को दी बधाई, बोले-यह बहुत बड़ी उपलब्धि 

Newsdesk

एयर इंडिया फुकेत-दिल्ली हादसे पर AAIB ने जारी की रिपोर्ट, पॉजिटिव ड्रग टेस्ट को बताया ‘गंभीर चिंता’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading