23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने बंगाल सीआईडी को छापे से रोका

0-झारखंड के विधायकों से नकदी मिलने का मामला
कोलकाता,03 अगस्त (आरएनएस)।पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर उसके एक दल को राष्ट्रीय राजधानी में, नकदी जब्त होने के मामले में गिरफ्तार झारखंड के तीन विधायकों में से एक से जुड़ी संपत्ति पर छापेमारी करने से रोक दिया। झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी जिस कार में यात्रा कर रहे थे, उसमें से 49 लाख रुपये जब्त होने के बाद पश्चिम बंगाल पलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम को झारखंड के विधायकों से नकदी जब्त होने के मामले में एक आरोपी से जुड़ी संपत्ति पर छापेमारी करने से रोक दिया।’ अधिकारी ने कहा, ”वे नकदी जब्त होने के मामले की जांच से सिलसिले में दिल्ली गए थे। इस तरह रोका जाना पूरी तरह से अवैध है।’

अन्य ख़बरें

शिवसेना के नाम-निशान पर बोले राजू वाघमारे- विरोधियों की दलीलें निराधार

Newsdesk

राहुल गांधी गजनी हो गए हैं क्या? कांग्रेस भस्मासुर पार्टी है: प्रदीप भंडारी का तीखा पलटवार

Newsdesk

कूनो नेशनल पार्क में जन्मी मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म, देश में अब संख्या बढ़कर हुई 56

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading