November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

देश के बाहर सूचना भेजने वाले 348 ऐप को सरकार ने प्रतिबंधित किया

नयी दिल्ली,03 अगस्त (आरएनएस)। सरकार ने बुधवार को बताया कि चीन एवं दूसरे देशों द्वारा विकसित ऐसे 348 मोबाइल ऐप की पहचान की गयी है और उन्हें प्रतिबंधित किया गया है जो उपयोगकर्ताओं की जानकारी एकत्र कर रहे थे और देश के बाहर स्थित सर्वरों को अनधिकृत तरीके से भेज रहे थे।
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा में रोडमल नागर के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
सदस्य ने पूछा था कि क्या सरकार ने देश से बाहर सूचना भेजने वाले किसी ऐप की पहचान की है और यदि ऐसे किसी ऐप का पता चला है तो क्या उन्हें प्रतिबंधित किया गया है।
जवाब में मंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसे 348 ऐप की पहचान की है और मंत्रालय के अनुरोध पर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन सभी ऐप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया है क्योंकि इस तरह के डेटा प्रसारण भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा और राज्य की सुरक्षा का उल्लंघन करते हैं।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment