37.6 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ हुआ रवाना

श्रीनगर ,03 अगस्त (आरएनएस)।  केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ में स्थित हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए बुधवार सुबह एक हजार से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था पहलगाम और बालटाल रास्तों से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू होने के बाद से अब तक 923 तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन करने वालों की कुल संख्या 2,97,907 हो गई है। मौसम साफ होने के कारण दक्षिण कश्मीर में पारंपरिक नुनवान पहलगाम आधार शिविर और गांदरबल जिले के छोटे बालटाल से श्रद्धालुओं के आज अमरनाथ गुफा तक जाने की अनुमति मिली।
डोमेल के माध्यम से बालटाल से होते हुए, पवित्र गुफा के दर्शन के लिए 139 महिलाओं, दो साधु और छह बच्चों सहित 458 तीर्थयात्री पैदल और टट्टू पर रवाना हुए।
उन्होंने बताया कि नए जत्थे में से 152 तीर्थयात्रियों को बालटाल से हेलीकॉप्टर द्वारा दर्शन कराने के लिए ले जाया गया।
इस दौरान, पहलगाम में पारंपरिक नुनवान आधार शिविर और दक्षिण कश्मीर में चंदनवाड़ी और पंजतरणी के मार्गों पर पांच सौ से अधिक तीर्थयात्रियों को आगे बढऩे की अनुमति दी गई।
कश्मीर की स्वतंत्र वेधशाला ने दोपहर और शाम के बीच गरज के साथ हल्की बौछारें पडऩे की चेतावनी दी है।

अन्य ख़बरें

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर फर्जी मुकदमा रामचंद्र दास के कहने पर किया: आशुतोष ब्रह्मचारी

Newsdesk

ममता बनर्जी और पिनाराई विजयन के सामने नई राजनीतिक चुनौतियां, बदले हालात की कसौटी पर दोनों नेता

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading